पाकिस्तान और जिंबाब्वे के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम रावलपिंडी में खेला गया, जिसमें पाकिस्तान ने जिंबाब्वे को 6 विकेट से हराया|
जिंबाब्वे टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 156 रन बनाए, जिंबाब्वे की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं रही, ब्रेंडन टेलर और चामु चिभाभा पारी की शुरुआत करनी आये, पारी का पहला विकेट चामु चिभाभा 2 गेंदों में बिना किसी रन की आउट हुए, उसके बाद सीन विलियम्स बल्लेबाजी करने आये और ब्रेंडन टेलर के साथ अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, इस बीच पारी का दूसरा विकेट ब्रेंडन टेलर 13 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए, अगले बल्लेबाज वेस्ले मधेवी बल्लेबाजी करने के लिए आए और सीन विलियम्स के साथ अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, पारी का तीसरा विकेट सीन विलियम्स 24 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए, अगले बल्लेबाज सिकंदर रज़ा बल्लेबाजी करने आए और मात्र 5 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हुए, अगले बल्लेबाज रेयान बर्ल बल्लेबाजी करने आए और मात्र 15 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हुए, उसके बाद अगले बल्लेबाज एल्टन चिगुंबुरा बल्लेबाजी करने को आये और वेस्ले मधेवी के साथ अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, छठा विकेट पारी की आखिरी गेंद में एल्टन चिगुंबुरा 13 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए और वेस्ले मधेवी शानदार नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 48 गेंदों में 70 रन बनाए| इस तरह से जिंबाब्वे टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 156 रन बनाए और पाकिस्तान के सामने 157 रनों का लक्ष्य रखा|
पाकिस्तान की गेंदबाजी हरिस रऊफ और वहाब रियाज ने दो-दो विकेट निकाले, मोहम्मद हसनैन और उस्मान कादिर ने एक-एक विकेट निकाले|
दूसरी पारी में पाकिस्तान 157 रनों का पीछा करते हुए 19वें ओवर की आखिरी गेंद में मात्र 4 विकेट खोकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया और यह मैच 6 विकेट से जीत लिया| पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी रही, फखर जमान और बाबर आजम पारी की शुरुआत करनी आये और एक अच्छी शुरुआत दी, पारी का पहला विकेट फखर जमान 12 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हुए, उसके बाद हैदर अली बल्लेबाजी करने आए और उनका विकेट जल्दी गिरा मात्र 8 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हुए, अगले बल्लेबाज मोहम्मद हफीज बल्लेबाजी करने आए और बाबर आजम के साथ अच्छी पारी खेली, पारी का तीसरा विकेट बाबर आजम शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 55 गेंदों में 82 रन बनाकर आउट हुए, अगले बल्लेबाज खुश्दिल शाह बल्लेबाजी करने आए और मोहम्मद हफीज के साथ अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, इस बीच मोहम्मद हफीज के रूप में चौथा विकेट गिरा 32 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुए, अगले बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान बल्लेबाजी करने आए और खुश्दिल शाह के साथ मैच को जीत तक ले गया, खुश्दिल शाह 4 गेंदों में नाबाद 5 रन बनाए और मोहम्मद हफीज बिना किसी रन की नॉट आउट रहे| इस तरह से पाकिस्तान 157 रनों का पीछा करते हुए 19वे ओवर की आखिरी गेंद में मात्र 4 विकेट खोकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया और यह मैच 6 विकेट से जीता|
जिंबाब्वे के गेंदबाज ब्लेसिंग मुज़राबनी ने दो विकेट, तेंडाई चतरा और रिचर्ड नगारवा ने एक-एक विकेट निकाले|
पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 55 गेंदों में एक छक्का और 9 चौकों की मदद से 82 रन बनाए|


